राजस्थान कांग्रेस में 45 नये जिला अध्यक्षों की सूची जारी, विधायक रूबी को किया श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष नियुक्त 

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में बड़े संगठनात्मक फेरबदल करते हुए 45 जिलों के जिला अध्यक्षों की कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने नई सूची जारी कर दी है। पार्टी ने श्रीकरणपुर से विधायक रूपिन्द्र सिंह ?रूबी? कुन्नर को श्रीगंगानगर का नया कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाया है। आदेश जारी होते ही जिले की राजनीति में नई सरगर्मी देखने को मिली है।

जैसे ही नियुक्ति की जानकारी सामने आई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और रूबी कुन्नर को बधाइयाँ दीं।

नए जिला अध्यक्ष रूपिन्द्र सिंह ?रूबी? कुन्नर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत बनाना और ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को कांग्रेस से जोड़ना होगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पार्टी की गतिविधियों में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी और संगठनात्मक ढांचा मजबूत किया जाएगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नई नियुक्ति के बाद जिले में कांग्रेस की हलचलें और तेज हो सकती हैं, खासकर आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नये जोश का संचार होगा।