अशोक त्रिपाठी हुए राज्य स्तर हेतु चयनित ।

पयागपुर बहराइच में शिक्षकों हेतु आयोजित बेसिक शिक्षा में सूचना एवं प्रौद्योगिकी के सर्वश्रेष्ठ प्रयोग की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज , पयागपुर समेत सभी शिक्षा क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। शिक्षा क्षेत्र विशेश्वरगंज सेप्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक त्रिपाठी , सहायक अध्यापिका निहारिका दीक्षित, ममता निषाद ने प्रतिनिधित्व किया। जनपद स्तर की इस आइ सी टी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहां 1-8 के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राज्य स्तर पर बहराइच जनपद के प्रतिनिधित्व हेतु चयनित हुए। जनपद स्तर प्रतियोगिता में अशोक त्रिपाठी द्वारा अपने विद्यालय में किये जा रहे नवाचार, आइ सी टी के बेहतरीन प्रयोग पर अपना प्रस्तुतीकरण किया। इनकी इस उपलब्धि हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी विशेश्वरगंज श्री कमलेश मिश्र जी , आइ सी टी प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर पुरस्कृत शिक्षिका सुरभि पाण्डेय , विद्यालय के शिक्षक अमिताभ पाण्डेय, अंकिता मिश्रा, माधुरी देवी समेत सभी शिक्षक संगठनों एवं शिक्षकों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं देकर हर्ष व्यक्त किया।