मिशन शक्ति 5.0 के तहत बहू बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया गया जागरूक। 

विशेश्वरगंज (बहराइच) मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत रविवार को ग्राम गोसाई पुरवा दाखिला राजापुर गिरन्त में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना तथा शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे के नेतृत्व में गठित मिशन शक्ति टीम ने कार्यक्रम का संचालन किया। टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा और 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।साथ ही, महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना,पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभों से अवगत कराया गया।कार्यक्रम में आत्मरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक उदय प्रताप, आरक्षी योगेंद्र पाल, जितेंद्र प्रजापति, संतोष गुप्ता, महिला आरक्षी स्नेहा द्विवेदी, सीमा अग्रहरि और प्रियंका यादव शामिल रहीं।