हर कोई बनना चाहता है प्रधान, लेकिन गांव की जिम्मेदारी संभालने और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बारी आएगी तो असली परीक्षा होगी!

प्रधान पद की कुर्सी के दावेदारों में चुनाव की जल्दबाजी! मौजूदा प्रधान शानू सिंह सिसोदिया को चुनौती देने वालों से भी जनता पूछेगी विकास का हिसाब!

 

हर कोई बनना चाहता है प्रधान, लेकिन गांव की जिम्मेदारी संभालने और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बारी आएगी तो असली परीक्षा होगी!

 

रिपोर्ट _डी डी शुक्ला 

 

#हरदोई 

.

विकास खंड अहिरोरी ग्राम पंचायत डही में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अभी से सियासी सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। मौजूदा ग्राम प्रधान शानू सिंह सिसोदिया को लेकर नए दावेदारों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ संभावित प्रत्याशियों की ओर से जल्द चुनाव कराने और वर्तमान प्रधान से सत्ता छोड़ने की बातें कही जा रही हैं।

 

इसी बीच सवाल उठता है कि जब नए प्रत्याशी खुद प्रधान बनने की तैयारी में हैं और चुनाव जल्द कराने की मांग कर रहे हैं, तो उन्हें भी जनता के सामने अपने विकास का विजन और कार्ययोजना रखनी चाहिए।

 

सियासी गलियारों में तंज भरे अंदाज में सवाल उठ रहा है कि वर्तमान प्रधान शानू सिंह सिसोदिया से विकास का हिसाब मांगने वाले दावेदार आखिर खुद क्या करने वाले हैं? क्या उनके पास गांव के विकास का कोई ठोस खाका है या फिर चुनाव की जल्दबाजी केवल प्रधान की कुर्सी तक पहुंचने के लिए है?

 

वहीं, यह दावा करना कि यदि वर्तमान प्रधान को दोबारा मौका मिलता तो उन्हें 60 प्रतिशत जनता का समर्थन मिलता, भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

आखिरकार प्रधान की कुर्सी कोई इनाम नहीं, जनता की जिम्मेदारी है।

 

चुनाव आज हो या कल, फैसला जनता करेगी। लेकिन इतना तय है कि इस बार केवल दावेदारी नहीं, विकास, काम और जवाबदेही की भी बात होगी।

 

कल तक जो हिसाब मांग रहे हैं, कल जनता उनसे भी हिसाब मांगेगी!

 

#UPPolitics #allfollowers #DMHardoi