27 निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला,कोई उन्नाव तो कोई सीतापुर, खीरी और रायबरेली भेजा गया; निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जारी हुआ आदेश

विधानसभा चुनाव-2027 से पहले हरदोई पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

27 निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला,कोई उन्नाव तो कोई सीतापुर, खीरी और रायबरेली भेजा गया; निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जारी हुआ आदेश

#Hardoi 
.
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में निरीक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में हरदोई जनपद में तैनात निरीक्षकों का बड़े स्तर पर गैर जनपद तबादला किया गया है। 12 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार हरदोई से निरीक्षकों को उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और रायबरेली जनपद भेजा गया है।

पुलिस महानिरीक्षक स्थापना, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में यह स्थानांतरण किया गया है। चुनाव से पहले एक ही जनपद में निर्धारित अवधि से तैनात पुलिस अधिकारियों को हटाने की प्रक्रिया के तहत इस प्रशासनिक फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उन्नाव की जिम्मेदारी संभालेंगे ये निरीक्षक

इन्द्रेश कुमार यादव, उमाकांत दीपक, राजदेव मिश्र, इश्तियाक हुसैन, मारकण्डेय सिंह, अरविन्द कुमार राय, नारायण कुमार कुशवाहा, निर्भय कुमार सिंह, रमेश कुमार द्विवेदी और विजय कुमार बाल्मीकि को उन्नाव जनपद भेजा गया है।

सीतापुर भेजे गए छह निरीक्षक

हरिनाथ, विद्या सागर, राकेश सिंह यादव, अनिल कुमार, संजय कुमार त्यागी और विनोद कुमार को सीतापुर स्थानांतरित किया गया है।

खीरी में चार निरीक्षकों की तैनाती

अनिल कुमार, प्रेमसागर सिंह, विजेन्द्र सिंह और राजेश कुमार शर्मा को लखीमपुर खीरी जनपद भेजा गया है।

रायबरेली भेजे गए छह निरीक्षक

बालकृष्ण मिश्र, मनोज कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, प्रेमपाल सिंह, राम अवध चौहान और उमेश त्रिपाठी को रायबरेली जनपद स्थानांतरित किया गया है।

चुनावी तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा फेरबदल

पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। अब हरदोई में इन अधिकारियों के स्थान पर दूसरे जनपदों से निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। इससे जिले के पुलिस प्रशासन में नई जिम्मेदारियों और नई तैनातियों का दौर शुरू होने की संभावना है।

#डी.डी. शुक्ला /हरदोई