न्यायप्रिय शहर कोतवाल संजय त्यागी की विदाई पर भावुक हुए कमलेश अवस्थी, बोले_कुछ अधिकारियों की कमी कभी पूरी नहीं होती!

न्यायप्रिय शहर कोतवाल संजय त्यागी की विदाई पर भावुक हुए कमलेश अवस्थी, बोले_कुछ अधिकारियों की कमी कभी पूरी नहीं होती!

 

राष्ट्रीय महासचिव सवर्ण महासभा हरदोई ने जताई भावुकता, सीतापुर तबादले पर दी शुभकामनाएं; बोले वर्दी की असली पहचान जनता के दिलों में होती है

 

#हरदोई

.

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी का सीतापुर जनपद तबादला होने पर राष्ट्रीय महासचिव सवर्ण महासभा हरदोई कमलेश अवस्थी भावुक नजर आए। शहर से एक ऐसे पुलिस अधिकारी की विदाई हो रही है, जिनकी कार्यशैली को लेकर न्यायप्रियता और निष्पक्षता की चर्चा होती रही है।

कमलेश अवस्थी ने भावुक अंदाज में कहा कि पुलिस विभाग में तबादले एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया हैं। अधिकारी आते हैं और अपनी जिम्मेदारियां निभाकर दूसरे जनपद चले जाते हैं, लेकिन कुछ अधिकारी अपने व्यवहार,संवेदनशीलता और कार्यशैली से ऐसी छाप छोड़ जाते हैं, जिसे समय भी नहीं मिटा पाता।

उनका कहना है कि किसी अधिकारी की असली पहचान उसकी कुर्सी, पद या वर्दी से नहीं, बल्कि उस उम्मीद से होती है जो एक पीड़ित व्यक्ति न्याय की आस लेकर उसके दरवाजे पर पहुंचते समय अपने मन में रखता है। कुर्सियां बदलती हैं, लेकिन यादें नहीं!

वर्दी पहनने वाले तो हजारों मिल जाएंगे,मगर दर्द समझने वाले कम ही नजर आएंगे।

तबादले से भले ही पता बदल जाता है साहब,

लेकिन अच्छे काम करने वाले दिलों से नहीं जा पाएंगे।

एक सवाल व्यवस्था के नाम...

हरदोई शहर से संजय त्यागी का जाना महज एक अधिकारी का तबादला नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए भावुक पल है, जो उनकी कार्यशैली से प्रभावित रहे। अब सीतापुर में उनकी नई जिम्मेदारी होगी। हरदोई की जनता की उम्मीद रहेगी कि शहर कोतवाली की कमान संभालने वाले नए अधिकारी भी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और जनसुनवाई की उसी भावना को आगे बढ़ाएंगे।

कमलेश अवस्थी का भावुक संदेश_

"साहब, सरकारी व्यवस्था में तबादले होते रहेंगे, लेकिन जनता के साथ अच्छा व्यवहार और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता ही किसी अधिकारी को यादगार बनाती है। हरदोई से आपका जाना निश्चित रूप से भावुक कर रहा है। सीतापुर की नई पारी के लिए आपको हृदय से शुभकामनाएं। ईश्वर करे आपकी वर्दी का सम्मान और जनता का विश्वास हमेशा कायम रहे।"

आखिर में एक बात...

साहब! पद की अवधि तय होती है, कार्यकाल की सीमा होती है, मगर अच्छे कर्मों की कोई स्थानांतरण सूची नहीं होती।

डी.डी. शुक्ला/स्वतंत्र पत्रकार

#allfollowers #HardoiPolice #UPPolice