सवर्ण समाज की एकजुटता के आगे झुका प्रशासन! राजा ठाकुर जरौआ की हुंकार लाई रंग, रात 3:20 बजे दर्ज हुआ मुकदमा

सवर्ण समाज की एकजुटता के आगे झुका प्रशासन! राजा ठाकुर जरौआ की हुंकार लाई रंग, रात 3:20 बजे दर्ज हुआ मुकदमा

#हरदोई

.

सामाजिक सम्मान और स्वाभिमान के मुद्दे पर उठी आवाज आखिरकार रंग लाई। क्षत्रिय करणी सेना के जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर जरौआ एवं समस्त सवर्ण समाज की एकजुटता के बाद टड़ियावां पुलिस ने रितेश पासी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

मामला बीते दिनों रितेश पासी द्वारा सवर्ण समाज के प्रति की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राजा ठाकुर जरौआ ने 5 नवंबर 2026 को हरदोई जिले के दो क्षेत्राधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि 11 नवंबर तक कोई ठोस कार्रवाई अथवा सुनवाई नहीं हुई।

इसके बाद राजा ठाकुर जरौआ ने सामाजिक सम्मान के सवाल पर अपने समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने 12 नवंबर को पुलिस प्रशासन से जवाब मांगने और मुकदमा दर्ज न होने तथा गिरफ्तारी न होने के मुद्दे पर सामूहिक रूप से आवाज उठाने का निर्णय लिया।

लेकिन 12 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। टड़ियावां कोतवाल श्री इख्तियार हुसैन का फोन राजा ठाकुर जरौआ के पास पहुंचा। कोतवाल ने जानकारी दी कि रात 3 बजकर 20 मिनट पर रितेश पासी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अब आंदोलन अथवा जनाक्रोश न करने की अपील की।

पुलिस से मिली जानकारी के बाद राजा ठाकुर जरौआ ने अपने सम्मानित साथियों के साथ कंपनी बाग में मौजूद लोगों को एफआईआर की प्रति और फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग दिखाकर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संगठित आवाज की जीत है।

इस दौरान ओपी मिश्रा, राजवर्धन सिंह राजू, शिवनाथ सिंह, रामू सिंह, कृष्णा सिंह, आयुष सिंह, शिवम सिंह, गोलू सिंह, प्रभाकर सिंह, रामजी शर्मा, राहुल सिंह सहित कई सम्मानित लोग कंपनी बाग में मौजूद रहे।

राजा ठाकुर जरौआ का संदेश साफ_

जब समाज अपने सम्मान और स्वाभिमान के लिए एकजुट होकर आवाज उठाता है, तो उसकी आवाज को अनसुना करना आसान नहीं होता। यह जीत किसी के विरुद्ध नफरत की नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान, कानून के तहत कार्रवाई और एकजुटता की ताकत का संदेश है।

अब निगाहें पुलिस की निष्पक्ष विवेचना और कानून के अनुरूप आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

विशेष संवाददाता, हरदोई