त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, जम्मू-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त कोच

जम्मू। त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू मंडल से संबंधित ट्रेन संख्या 12426 जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।

रेल प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 12426 जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 3 अक्टूबर 2026 को जम्मू तवी से प्रस्थान करने पर एक अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगाया जाएगा। यह व्यवस्था अस्थायी आधार पर की गई है, जिससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकें और बढ़ी हुई भीड़ को समायोजित किया जा सके।

रेलवे के इस निर्णय से त्योहारी सीजन में जम्मू से नई दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त कोच लगाए जाने से यात्रियों को आरक्षित सीट उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और नियमित ट्रेन में बढ़े यात्री दबाव को भी कम किया जा सकेगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139, एनटीईएस अथवा रेलवे पूछताछ केंद्र से जानकारी प्राप्त करें।

राघवेंद्र सिंह जनसंपर्क निरीक्षक जम्मू मंडल