विकास कार्य के चलते जम्मू मंडल की दो ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द, यात्रियों से स्थिति जांचने की अपील

जम्मू। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा?राउरकेला रेलखंड के बीच पांचवीं लाइन को चालू करने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। यात्री सुविधाओं और भविष्य में रेल परिचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे इस विकास कार्य के कारण जम्मू मंडल से संबंधित दो ट्रेनों के कुछ फेरे अस्थायी रूप से रद्द रहेंगे।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 18309 संबलपुर?जम्मू तवी एक्सप्रेस 22, 24 और 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 18310 जम्मू तवी?संबलपुर एक्सप्रेस 25, 27 और 29 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्री रेल मदद हेल्पलाइन 139, एनटीईएस एप या रेलवे पूछताछ केंद्र के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर सकते हैं।

रेलवे द्वारा रेल ढांचे को मजबूत करने और नई लाइन को परिचालन में लाने के लिए किए जा रहे इस कार्य से भविष्य में रेल परिचालन क्षमता बढ़ने और यात्रियों को बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।