मुंगेली में अजब महिला एवं बाल विकास विभाग की गजब मनमानी....आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती में भारी धांधली !....कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर

मुंगेली-जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के द्वारा बेरोजगारों के साथ छल करने में कोई कसर नही छोड़ा जा रहा है,जिले के मुंगेली परियोजना कार्यालय के विभागीय अफसर नियम कायदों को ताक पर रखकर चहेतों को लाभ पहुँचाने न सिर्फ नियम कायदों को दरकिनार कर रहे है।बल्कि एक बड़े धांधली को अंजाम दे रहे है जिसके चलते पात्र अभ्यर्थी रोजगार से वंचित हो जा रहे है जबकि अपात्र अभ्यर्थी का चयन कर दिया जा रहा है यह बात हम नही बल्कि मुंगेली के कांग्रेस नेताओं का कहना है।यह है मामलामामला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती से जुड़ा है ।जिसको लेकर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम कलेक्टर राहुल देव को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती में हो रही गड़बड़ी पर रोक लगाने की मांग करते हुए नियम विरुद्ध की गई भर्ती को रद्द करने की मांग किया गया है।ये शिकायत मुंगेली के जरहागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा की गई है ।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचन्द्र साहू के नेतृत्व में इस पूरे मामले की शिकायत की गई।उनके द्वारा मुंगेली परियोजना कार्यालय के अफसरों पर सांठगांठ व पैसों का लेन देन कर नियम विरुद्ध भर्ती करने का आरोप भी लगाया है।इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने व जिले भर के सभी ब्लॉक परियोजना कार्यालयो में एकरूपता के साथ जो विभाग के उच्च कार्यालयों से प्राप्त गाईड लाइन है उसमें मुताबिक भर्ती करने की मांग किया है।यह है शिकायत पत्र मेंशिकायत में कहा गया है कि ब्लॉक परियोजना क्र. 01 महिला एवं बाल विकास विभाग मुंगेली द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती में सरपंच -सचिव द्वारा प्रमाणित गरीबी रेखा सर्वे सूची 2011 को मान्य कर 6 अंक प्रदान किया जा रहा है जबकि मुंगेली ब्लॉक के ही परियोजना क्रमांक 02 एवं जिले के लोरमी एवं पथरिया ब्लॉक परियोजना कार्यालयों में सक्षम अधिकारी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत) द्वारा जारी किये गये गरीबी रेखा सर्वे सूची-2011 को मान्य कर 06 अंक प्रदान किया जा रहा है। और सरपंच -सचिव द्वारा प्रमाणित बीपीएल सर्वे सूची को अमान्य कर दिया जा रहा है।इसके अलावा परियोजना क्रमांक 1 मुंगेली में ही पूर्व की भर्तियों में सरपंच सचिव द्वारा प्रमाणित बीपीएल को अमान्य करार दिया जाता रहा है।पात्र हितग्राही चयन से वंचित ?शिकायत में यह भी कहा गया है कि परियोजना क्र. 01 मुंगेली द्वारा भर्ती नियम में बदलाव करने से पात्र अभ्यर्थी रोजगार प्राप्त करने से वंचित हो जा रहे और अपात्र अभ्यर्थी का चयन हो जा रहा है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम कलेक्टर राहुल देव को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा है कि परियोजना क्र. 01 मुंगेली में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किये गये गरीबी रेखा सर्वे सूची-2011 को मान्य करने निर्देशित करने की मांग किया गया। ताकि पात्र अभ्यर्थी रोजगार प्राप्त करने से वंचित न हो।जांचकर दोषियों पर कार्रवाई की मांगजिले के समस्त परियोजना कार्यालय में एक ही नियम एवं शर्तों के अनुसार भर्ती किया जाने व गलत तरीके से की गई नियुक्ति को रद्द कर नये सिरे से नियमानुसार भर्ती लिए जाने व भर्ती प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ी की जांच कराकर दोषी अधिकारी एवं कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की मांग किया गया है।