मुंगेली में गोस्वामी समाज की अनूठी पहल : आनंदाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का लिया आशीर्वाद, फल वितरित कर जाना हालचाल

मुंगेली,,गोस्वामी समाज मुंगेली पूर्व जिला कार्यकारिणी के सौजन्य से गुरुवार को एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए शहर के रामगढ़ स्थित आनंदाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे माताओं एवं पितातुल्य वृद्धजनों से मुलाकात की गई। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए मौसम फल का वितरण किया।कार्यक्रम के दौरान आश्रम में आत्मीय वातावरण देखने को मिला। समाज के सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनका हालचाल जाना और सेवा भाव का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान और सेवा भारतीय संस्कृति की पहचान है तथा समाज को समय-समय पर ऐसे कार्य करते रहना चाहिए।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भरत गिरी गोस्वामी, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अजय भारती,पूर्व जिला सचिव चंद्रहास गोस्वामी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रीतम पुरी गोस्वामी,पूर्व सह संगठन मंत्री लीलगर पुरी गोस्वामी एवं उप सरपंच सतीश पुरी गोस्वामी उपस्थित रहे।सभी सामाजिक बंधुओं कीउपस्थिति में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। उक्त जानकारी पूर्व जिला सचिव चंद्रहास गोस्वामी द्वारा प्रदान की गई।