सनातन दशनाम गोस्वामी समाज ने मनाई आदि गुरु शंकराचार्य जयंती, सामूहिक आरती व पूजन का आयोजन

मुंगेली में मंगलवार को सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई।इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने गुरु शंकराचार्य की तस्वीर पर मंत्रोच्चार के साथ पुष्पमाला,गुलाल और चंदन अर्पित कर सामूहिक आरती की।कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य योगेंद्र पुरी गोस्वामी एवं महासचिव संजय गिरी गोस्वामी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश्वर पुरी(संरक्षक),प्रभु भारती,चंद्रिका गोस्वामी,परमेश्वर पुरी,प्रमोद गिरी,कुल्जन गिरी,चंदन पुरी,सुरेश पुरी,प्रीतम पुरी,लीलागर पुरी,नरेश पुरी और ओंकार पुरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का मंच संचालन चंद्रहास गोस्वामी द्वारा किया गया।विशिष्ट अतिथि के रूप में पप्पू पुरी,योगेश गिरी, लराजेशपुरी गोस्वामी,भोला पुरी,अजय भारती,भूपेंद्र भारती,राकेश भारती,चुरावन पुरी,जयपुरी,जिलेवर गिरी,जगन्नाथ पुरी, दुगेश्वर भारती,भावेश गोस्वामी,आनंद पुरी, लअमृत पुरी,राजू पुरी,आदित्य पुरी,अर्जुन पुरी,विश्राम पुरी,विशाल पुरी,केजूपुरी,चंद्रभूषण गिरी,पोषण भारती,प्रमोद गिरी, चिंटू पुरी,राजकुमार पुरी एवं लक्षण पुरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।इस दौरान गौ सेवा प्रमुख मनीष कुमार वैष्णव ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के समर्थन में पत्रक भरने का अभियान चलाया और अधिक से अधिक लोगों से इसमें भागीदारी की अपील की।कार्यक्रम में कोलहियापार,हेडसपुर,कोहड़िया,प्रतापपुर,कुआगांव, बाकी,टेमरी,चकरभाठा,धरमपुरा,कोदवा बानी,गुना,मुंगेली शहर,नीरजाम,लालाकांपा और देवरी सहित विभिन्न गांवों से सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की तैयारी में चंद्रहास गोस्वामी,प्रीतम पुरी,अजय भारती, भरत गिरी और लीलागर पुरी का विशेष सहयोग रहा।अंत में चंद्रहास गोस्वामी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूचना के अभाव एवं मांगलिक कार्यों के बावजूद समाजजनों की उपस्थिति सराहनीय रही और सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।