समस्त गोस्वामी समाज द्वारा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन

मुंगेली,,समस्त गोस्वामी समाज द्वारा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन की जानकारी सामने आई है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि 21 तारीख, मंगलवार को प्रातः 11 बजे आदि गुरु Adi Shankaracharya जी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।यह आयोजन शहर के नुक्कड़ रेस्टोरेंट में संपन्न होगा,जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।समाज के सभी सदस्यों,विशेषकर सामाजिक बंधुओं से आग्रह किया गया है कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आदि गुरु शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।इस संबंध में जानकारी देते हुए चंद्रहास गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय भारती (कार्यवाहक अध्यक्ष),भरत गिरी (पूर्व अध्यक्ष),चंद्रहास गोस्वामी (पूर्व सचिव),प्रीतम पुरी (पूर्व उपाध्यक्ष),लीलागर पुरी (पूर्व संगठन मंत्री),पप्पू पुरी (पूर्व मीडिया प्रभारी) एवं तामेश्वर पुरी (सह संगठन मंत्री) सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।