कलश पूजन के साथ पिपरिया में श्री चण्डी यज्ञ का शुभारंभ, 201 कन्याओं का हुआ भोज

बहराइच। खैरीघाट वैदिक काल में कहा जाता था कि अगर किसी स्थान पर यज्ञ होता है तो वहाँ पर किसी भी प्रकार की दैहिक दैविक भौतिक तीनो प्रकार की आपदाएं नही आती हैं।वहीं पर नहीं सकल क्षेत्र में आपदाओं का नाश होता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु,हो रहा है चण्डी माता के स्थान पर यज्ञ का अनुष्ठान साथ मे श्रीराम कथा।विगत 29 वर्षों से लगातार पिपरिया चण्डी माता के स्थान पर यज्ञ होता चला आ रहा है।कार्यक्रम अध्यक्ष पं. मुकुंदराम मिश्र ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी विधिविधान से कलश पूजन के बाद यज्ञ का अनुष्ठान शुरू किया गया है।वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ अरणी मंथन द्वारा अग्नि का आवाहन यज्ञ कुण्ड में किया गया।समस्त वैदिक विद्वानों द्वारा सस्वर स्वस्तिवाचन करके यज्ञ प्रारम्भ किया गया।पं. श्री मिश्र ने बताया कि प्रतिदिन सायं 3 बजे से 7 बजे तक श्रीराम कथा व देवी महिमा का रसामृत का पान श्रोतागण विद्वान आचार्य प्रवक्ताओं से सुनेंगे।वहीं सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे मधुर संकीर्तन मंडल एवम अनुरागी संकीर्तन मंडल की ओर से मीठे भजनों की अमृतमयी वर्षा होगी।
उन्होंने बताया हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता।क्योकि भगवान की कथा अनंत है इसका कोई अंत नही है।श्री राम कथा अमृत रस की वर्षा आचार्य शिरोमणि उत्तम जी महराज,पंडित मूलचंद्र शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा।वहीं कार्यक्रम संयोजक कवि योगेन्द्र योगी ने बताया कि 4 दिसंबर यानी रविवार की सायं 7 बजे से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश के नामचीन कवियों व कवयित्रियां मंच पर होंगी।जिसमें डा.राकेश तूफ़ान लखनऊ,ज्ञान प्रकाश आकुल लखीमपुर,लोकेश त्रिपाठी लखनऊ,राम करण सैलानी बहराइच ,शशि श्रेया लखनऊ, डा.शिवा सरस बस्ती,ज्योतिमा रश्मि गोंडा समेत अन्य कवि शामिल होंगे।
यज्ञ में कलश पूजन के दौरान मुख्य यजमान बाला प्रसाद अवस्थी,डॉ घनश्याम मिश्र, बीजेपी के जिला मंत्री रामनिवास जायसवाल,हरिओम मिश्र,सावित्री देवी,सुनीता मिश्रा,योगेंद्र मिश्र, समेत तमाम भक्त शामिल रहे।