कैसरगंज विधायक आनंद यादव के नेतृत्व में 5 जगहों पर हुई PDA जनपंचायत सामाजिक न्याय और एकजुटता पर हुई चर्चा।

बहराइच जिले के विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज में समाजवादी पार्टी द्वारा PDA जनपंचायत बैठकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुआई कैसरगंज के विधायक आनंद कुमार यादव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव सिद्धनाथ पाल रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी पाल मौजूद रहे। विधानसभा क्षेत्र में स्थानों पर जनपंचायत का आयोजन किया गया सपहा दिकौलिया जरवल में अमर कुमार पाल प्रधान द्वारा,मंगल मेला कैसरगंज में डॉ. राम कुमार पाल द्वारा,मझारा तौकली में डॉ. तुलसी राम पाल द्वारा,मूसेपट्टी फखरपुर में राकेश पाल द्वारा व शिवनाथपुरवा मरौचा में डॉ. अमित पाल द्वारा जनपंचायत में समाज के सभी वर्गों के लोगों से संवाद करते हुए PDA की एकजुटता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच रखा।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हर वर्ग को सम्मान, अधिकार और भागीदारी मिले, इसके लिए PDA परिवार को मजबूत बनाकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाना है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और माननीय श्री अखिलेश यादव जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ जनता के बीच काम करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर दीप नारायण यादव प्रधान, बाल गोविंद निषाद, पवन यादव प्रधान, सिपाही लाल बीडीसी, डॉ. दाता राम मौर्य, कृष्ण कुमार गुप्ता, मोहन मुरारी पाल, अभिषेक यादव, प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।