भारत विकास परिषद द्वारा सावन महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन बच्चों की प्रस्तुतियों ने लोगो का मन मोहा। 

बहराइच भारत विकास परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रकल्प 'संस्कृत सप्ताह' के अंतर्गत लखनऊ रोड स्थित हरियाली रिसॉर्ट में 'सावन महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान छोटे छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देके लोगों का मन मोह लिया,,महोत्सव में संस्था के सदस्यों ने सपरिवार उत्साहपूर्वक भाग लिया।अध्यक्ष भारत विकास परिषद राजेश गोयल ने बताया कि समारोह की शुरुआत परिषद के मार्गदर्शक राकेश रस्तोगी एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हु"चटपटा खाओ झूम जाओ, गम सारे भूल जाओ" के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक व मनोरंजक गतिविधियों की धूम रही। महिलाओं और बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।महिला सहभागिता प्रमुख डॉ प्रियंका रावत ने बताया कि वन मिनट कपल्स गेम्स और अंताक्षरी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहीं, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक राकेश दोचानिया, श्याम सुन्दर अग्रवाल, प्रमोद जायसवाल और निकुंज केडिया की प्रमुख भूमिका रही। सांस्कृतिक प्रकल्प का दायित्व ज्योति बंसल, अनीता गोयल, शिल्पी अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, निकिता काबरा, सोनिया टेकड़ीवाल एवं पायल गुप्ता ने कुशलतापूर्वक संभाला।