रोडवेज बस की टक्कर से अनियंत्रित हुई एक्सयूवी हादसे में बाल बाल बचे पिता पुत्र। 

बहराइच।बहराइच से अपने घर रामापुर, गोंडा लौट रहे द्वारिका नाथ शुक्ल अपने पुत्र अखिलेश के साथ सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसा तुलसीराम पुरवा-सोहरियावां नहर के पास हुआ बताया जा रहा है कि द्वारिका नाथ शुक्ल अपनी एक्सयूवी से गोंडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक्सयूवी अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही एक अन्य रोडवेज बस से जा टकराई।

वहीं, पीछे से टक्कर मारने वाली रोडवेज बस भी अनियंत्रित होकर नहर के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में द्वारिका नाथ शुक्ल, उनके पुत्र अखिलेश समेत किसी को भी चोट नहीं आई। घटना के बाद आगे चल रही रोडवेज बस मौके से निकल गई, जबकि पीछे से टक्कर मारने वाली रोडवेज बस डिवाइडर से टकराने के बाद मौके पर ही खड़ी रही। बस का नंबर UP43 T 7345 बताया गया है हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।