जनपद स्तर पर रसोइयों को किया गया सम्मानित।

बहराइच। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में जनपद के समस्त ब्लॉकों से आई रसोइयों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री कैशलेस योजना एवं रसोइयों के मानदेय वृद्धि कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, विधायक सदर के प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह मौजूद रहे।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की समस्त रसोइयों को मुख्यमंत्री कैशलेस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। इसी क्रम में जनपद स्तर पर रसोइयों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं के माध्यम से सर्वांगीण विकास एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने रसोइयों के हित में संचालित योजनाओं को सरकार की जनकल्याणकारी पहल बताया।मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने बताया कि रसोइयों को प्रत्येक वर्ष दो-दो सेट यूनिफॉर्म वितरित करने की योजना भी संचालित की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के लाइव कास्टिंग का सभागार में प्रसारण किया गया। इसके बाद रसोइयों को कैशलेस कार्ड तथा सांकेतिक चेक वितरित कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वित्त एवं लेखा अधिकारी वीरेश कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग कुमार मिश्रा, चंद्रशेखर, समन्वयक राकेश कुमार मिश्र, समन्वयक बालिका अनुराग शर्मा, समन्वयक निर्माण राकेश कुमार सिंह, समन्वयक समेकित लालजी दुबे, समन्वयक प्रशिक्षण प्रदीप वर्मा, समन्वयक यू-डायस इसरार, लिपिक आसाराम, अकाउंटेंट प्रभाकर श्रीवास्तव, शिक्षक पयागपुर राजेश कुमार मिश्र, कार्यक्रम संचालक अमित पाण्डेय सहित शिक्षक एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।