सम्मान समारोह का आयोजन कर नवनियुक्त पदाधिकारियो को नियुक्ती पत्र दिया गया -

बहराइच - समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर नगर इकाई के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो का नियुक्ति पत्र वितरण व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा नगर इकाई द्वारा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जफ़र उल्ला खां'बंटी' का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष नदीमुल हक तन्नू ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान उपस्थित रहें। सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष नदीमुल हक तन्नू के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश यादव जिंदाबाद,यासर शाह जिन्दाबाद,रामहर्ष यादव जिंदाबाद,अब्दुल मन्नान जिन्दाबाद,समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए मोटरसाइकिल रैली निकाली गई,यह रैली नगर से होते हुए सपा कार्यालय पर पहुँची। कार्यालय पहुँचने पर सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव,अब्दुल मन्नान,प्रमोद सिंह जादोन एवं अन्य नेताओं द्वारा सभी मोटरसाइकिल रैली निकालने वालो का फूल मालाओं से स्वगात किया गया। ततपश्चात जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव,अब्दुल मन्नान व नगर अध्यक्ष नदीमुल हक तन्नू द्वारा नगर इकाई के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
नदीमुल हक तन्नू को- नगर अध्यक्ष,शोभित बाजपेयी को नगर उपाध्यक्ष,मोईन हसन खा उर्फ पप्पू को नगर कोषाध्यक्ष,रकीब शेख को नगर उपाध्यक्ष,राम आशीष सिंह को नगर उपाध्यक्ष, मैफूज को नगर सचिव, नायब सलमानी को नगर उपाध्यक्ष,नसीम अंसारी को नगर सचिव,इरफान खां को नगर सचिव,राकेश चन्द्र को नगर उपाध्यक्ष,आनंद कुमार को नगर सचिव,मो०सनेद को नगर सचिव,साजिद अली को नगर उपाध्यक्ष, अमीद रजा को नगर सचिव,मोईन अंसारी को नगर उपाध्यक्ष,प्रमोद यादव को नगर सचिव,अभिषेक श्रीवास्तव को नगर सचिव,
निखिल कुमार मिश्रा को नगर सचिव,कार्तिक राज श्रीवास्तव को नगर मीडिया प्रभारी,अनिल वर्मा को नगर सचिव,रतनदीप सिंह को नगर सचिव,अमर श्रीवास्तव को नगर सचिव,हमजा खां को नगर सचिव,मो० निसाद को नगर सचिव,आकाश मिश्रा को नगर सचिव,हर्षित मिश्रा को नगर वार्ड अध्यक्ष,
कलीम अब्बासी को नगर सचिव,पीयूष तिवारी को नगर सचिव,सुभाष पांडेय को नगर सचिव,सुहेल खान एडवोकेट को नगर सचिव,
आसिफ खान को सदस्य मनोनीत किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी औऱ कहा कि आप सभी पूरी मेहनत से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए घर घर मोहल्ले मोहल्ले जुट जाइये,लोगो के बीच मे जाइये उन्हें सपा सरकार में हुए विकास कार्यो की जानकारी दीजिये,अपनी पार्टी और अपने नेता अखिलेश यादव के नीतियों के बारे में सबको जानकारी दीजिये और जनता को सपा से जोड़िए। नगर अध्यक्ष नदीमुल हक तन्नू ने यासर शाह जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, अब्दुल मन्नान,जफ़र उल्ला खां का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी आप सब ने मुझे दी है उसका मैं पूरी जिम्मेदारी निर्वहन करूँगा और 15 दिन के अंदर बहराईच नगर में दस हजार युवा सपा कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी।
इस अवसर पर प्रमोद सिंह जादोन,शकील मेकरानी, डॉ० आशिक अली सहित तमाम पार्टीजन उपस्थित रहे।