सपा की निकली साइकिल यात्रा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन-

बहराइच - मिहींपुरवा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रखर समाजवादी नेता एवं छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र के जन्मजयंती के अवसर पर आज समाजवादी साइकिल यात्रा कर के भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ साइकिल यात्रा निकालकर उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र,अपराध,बढ़ती महंगाई,किसान विरोधी काले कानून, बेरोजगारी,स्वास्थ्य सेवाओं में बदहाली,महिला के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोके जाने हेतु आज नानपारा विधानसभा प्रभारी राजेश चौधरी एवं विधानसभा अध्यक्ष कर्मराज वर्मा के नेतृत्व मे उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदया जी को ज्ञापन दिया गया। इस मौक़े पर विधानसभा अध्यक्ष कर्मराज वर्मा,दिलीप वर्मा, नसीबुन्निशा,अयोध्या प्रसाद सोनी,गुड्डू खा निषाद, सादिक हुसैन,सुरेंद्र गुप्ता, कन्हैया लाल लोधी,पप्पू यादव,मुन्ना राइनी,अखिलेश यादव,दिवाकर विश्वकर्मा, सईद अहमद बांके,रघुवीर पाठक,पवन वर्मा,डॉ तनवीर,शिवकुमार वर्मा, दिनेश वर्मा,कलारे खां, आदि समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।