महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बनी अलका महफूज -

बहराइच - आज महिला कांग्रेस का जिला अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी व समाजसेविका अलका महफूज को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर जय प्रकाश मिश्र की संस्तुति पर बनाया गया। लखनऊ में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने मनोनयन पत्र सौंपा। अलका महफूज कांग्रेस नेता हाजी महफूज की पत्नी है। नवनियुक्त महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में संघर्षशील जिलाध्यक्ष इं जे पी मिश्र के नेतृत्व पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए जमीन स्तर पर मेहनत की जाएगी और आगामी विधानसभा में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए रणनीति बनाकर संघर्ष किया जायेगा। अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस में जोड़ कर उनके हक व सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मनोनयन से कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर जय प्रकाश मिश्र पूर्व शहर अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, शेख जकरिया शेखू,मुकुंद जी शुक्ल शेरा,मसूद अहमद,जूही रजा,कमला सोनी,नूरी,नदीम अहमद,महिपाल सिंह, राघवेंद्र द्विवेदी पुल्लू, कांग्रेस नेता अमर नाथ शुक्ल,हरीश तिवारी,गौरव मिश्र सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।