कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए काशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी ने दिखाई अपनी ताकत,राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भरी हुंकार -

बहराइच - जिले के बलहा विधानसभा में बुधवार को काशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में काशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी से जुड़े प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए काशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने बताया कि भाजपा संविधान को मिटाने में लगी हुई है। संविधान बचाने व मूल निवासियों के अधिकार के लिए भाजपा से अलग होकर उन्होंने नई पार्टी बनाई है।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भाजपा सत्ता से बेदखल होगी।पूर्व सांसद ने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी प्रदेश के सभी मंडलों में भी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर पार्टी अपना जनाधार मजबूत करेगी।कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन पार्टी के संरक्षक अक्षयवर नाथ कनौजिया ने किया। काशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी द्वारा बलहा विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर जब्बार खां,संदीप कुमार,राम कुमार राव,आदिल,रंजीत कुमार,मुकेश कुमार, रियाजुद्दीन,शहनाज बानो, विजय कुमार सहित काफी संख्या में पाार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।