अखिलानंद त्रिपाठी सातवीं बार बने यूपी रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री

वाराणसी। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ, वाराणसी क्षेत्र के वर्ष 2026-27 के नवगठन एवं चुनाव में अखिलानंद त्रिपाठी को सातवीं बार क्षेत्रीय मंत्री चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

चुनाव कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन मंत्री अरुण कुमार सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। नवगठित क्षेत्रीय कार्यकारिणी में राजकुमार सिंह को संरक्षक, रविंद्र कुमार सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रियंकर मिश्रा को कार्याध्यक्ष, रमेश सिंह को उपाध्यक्ष प्रथम तथा शिवकुमार गौतम को उपाध्यक्ष द्वितीय बनाया गया।

इसके अलावा संजय कुमार राय को उप मंत्री, श्रीनिवास सिंह को संयुक्त मंत्री प्रथम, रविशंकर सिंह को संयुक्त मंत्री द्वितीय और सुधीर सिंह को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। अखिलानंद त्रिपाठी के सातवीं बार क्षेत्रीय मंत्री चुने जाने पर रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।

संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने का कार्य जारी रहेगा।