पोरबंदर–शालीमार और पोरबंदर–सांतरागाछी एक्सप्रेस अब एलएचबी कोचों से चलेंगी

बिलासपुर। रेल यात्रियों के लिए सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में रेलवे लगातार यात्री सुविधाओं को बेहतर बना रहा है। इसी क्रम में पोरबंदर से शालीमार और पोरबंदर से सांतरागाछी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के पारंपरिक कोचों को आधुनिक एलएचबी कोचों में बदला जा रहा है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 12905 पोरबंदर?शालीमार एक्सप्रेस में 21 अक्टूबर 2026 से तथा गाड़ी संख्या 12906 शालीमार?पोरबंदर एक्सप्रेस में 23 अक्टूबर 2026 से एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।

इसी तरह गाड़ी संख्या 12949 पोरबंदर?सांतरागाछी एक्सप्रेस में 23 अक्टूबर 2026 से तथा गाड़ी संख्या 12950 सांतरागाछी?पोरबंदर एक्सप्रेस में 25 अक्टूबर 2026 से आधुनिक एलएचबी कोचों के साथ संचालन किया जाएगा।

यात्रियों को मिलेगा बेहतर और सुरक्षित सफर

एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से निर्मित होने के कारण पारंपरिक आईसीएफ कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित और आरामदायक माने जाते हैं। इनमें उन्नत सुरक्षा प्रणालियों के साथ आधुनिक ब्रेकिंग व्यवस्था उपलब्ध होती है, जिससे रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा और सवारी गुणवत्ता में सुधार होता है।

इन कोचों में यात्रियों को बेहतर सवारी अनुभव के साथ अधिक आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी। कोचों के आधुनिकीकरण से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

रेलवे प्रशासन द्वारा चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों में आधुनिक एलएचबी कोच शामिल किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम, आरामदायक और आधुनिक रेल यात्रा उपलब्ध कराना है।