बिलासपुर में कार्यस्थ परिवार ने मनाया "शहीदों के नाम" कार्यक्रम, 51 प्रतिभाओं को किया सम्मानित*

*बिलासपुर, 15 अगस्त।* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार अपराह्न कार्यस्थ परिवार बिलासपुर के तत्वावधान में "शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्र के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण झा उपस्थित रहे। वहीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजेश सक्सेना, अनिल पांडे, आशीष अधिकारी, धर्मेश श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति प्रसाद और विजय कुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान कार्यस्थ परिवार के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस दौरान 'चित्रांश परिणय' नामक वैवाहिक पत्रिका का विमोचन भी अतिथियों के हाथों संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण ई. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने दिया और कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच पर प्रमुख संरक्षक श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव का स्वागत मीनाक्षी श्रीवास्तव, मुक्ता श्रीवास्तव, मधुबाला वर्मा और आरती श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाओं ने पुष्पगुच्छ देकर किया।

इस अवसर पर कुल 51 कार्यस्थ प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. विजय सिन्हा, डॉ. आचल श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति सक्सेना, डॉ. प्रीति गौड़, डॉ. शिवशरण श्रीवास्तव, डॉ. मकरध्वज श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति प्रसाद और डॉ. दीकांशु श्रीवास्तव सहित 10 शिक्षाविदों को शिक्षाविध अलंकरण से नवाजा गया। इसके साथ ही 5 महिलाओं को योगाचार्य सम्मान प्रदान किया गया। कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विवेकानंद श्रीवास्तव, श्रेयांश श्रीवास्तव और आन्या श्रीवास्तव को प्रतिभा सम्मान दिया गया। वहीं प्रिया खरे, अमन निगम और कृतिका श्रीवास्तव को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अग्रणी रहने पर सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डी.बी. श्रीवास्तव, एस.के. श्रीवास्तव, आर.एन. श्रीवास्तव, विश्वशरण श्रीवास्तव, प्रदीप खरे, आलोक वर्मा, गजेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती रुमी श्रीवास्तव, श्रीमती मधुबाला वर्मा, श्रीमती अनिता श्रीवास्तव और मनोरमा श्रीवास्तव को समाज सेवा रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में पिछले 25 वर्षों से निरंतर अपने निजी आवास पर तिरंगा फहराने वाले विश्वकीर्ति धारक डी.के. श्रीवास्तव को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में तनिष्क वर्मा ने राष्ट्रगान, वंदे मातरम् और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। श्रीमती डॉ. आस्था श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त आरती, सरस्वती वंदना, राष्ट्रगीत और देशभक्ति गीत गाए। कु. आराध्या वर्मा और कु. काव्या शुक्ला ने कथन नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में दिव्यांश श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, मानस श्रीवास्तव और स्वरा श्रीवास्तव ने फैंसी ड्रेस, गायन और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। स्केटिंग में आरुष श्रीवास्तव और शतरंज प्रतियोगिता में मनींद्र श्रीवास्तव को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस मौके पर डॉ. विजय सिन्हा ने संस्कारधानी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने राष्ट्र के अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया। आशीष अधिकारी ने मधुर गायन प्रस्तुत किया और अनिल पांडे ने प्रेरणादायी वक्तव्य दिया।

कार्यक्रम के समापन से पूर्व आयोजक संयोजक मदन श्रीवास्तव ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और सभी कार्यस्थ बंधुओं से संस्था के विकास में निष्ठा और समर्पण के साथ सहयोग करने की अपील की। इस दौरान अखिल भारतीय कार्यस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी प्रदान किए। आयोजन के प्रचार-प्रसार में विशेष योगदान देने पर महासचिव अतुलकर खरे को भी सम्मानित किया गया।
क्या है
कांकेर से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आयोजकों को बधाई दी