रतनगढ़-बीकानेर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और आंशिक रूप से रद्द

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में रतनगढ़-बीकानेर रेलखंड के बेनीसर-सूडसर और नापासर स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके लिए रेलवे द्वारा निर्धारित अवधि में ब्लॉक लिया जा रहा है। तकनीकी कार्य के कारण इस रेलखंड पर संचालित कुछ रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रूप से रद्द तथा पुनर्निर्धारित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित रेलसेवाओं की जानकारी जारी की गई है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

1. गाड़ी संख्या 74856 रतनगढ़-बीकानेर रेलसेवा 13 अक्टूबर और 27 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 74855 बीकानेर-रतनगढ़ रेलसेवा 14 अक्टूबर और 28 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।

इन रेलसेवाओं का संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा

1. गाड़ी संख्या 14898 हिसार-बीकानेर रेलसेवा 28 अक्टूबर 2026 को हिसार से रवाना होकर केवल रतनगढ़ तक संचालित होगी। यह रेलसेवा रतनगढ़-बीकानेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 74831 बीकानेर-चूरू रेलसेवा 28 अक्टूबर 2026 को बीकानेर के स्थान पर रतनगढ़ से संचालित होगी। इस कारण बीकानेर-रतनगढ़ के बीच इसका संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा।

दो ट्रेनों के समय में बदलाव

गाड़ी संख्या 14718 हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा 13 अक्टूबर 2026 को हरिद्वार से निर्धारित समय से 1 घंटे 40 मिनट की देरी से तथा 27 अक्टूबर को 2 घंटे 50 मिनट की देरी से रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12457 दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 13 अक्टूबर को दिल्ली सराय से निर्धारित समय से 1 घंटे 25 मिनट की देरी से तथा 27 अक्टूबर 2026 को 2 घंटे 25 मिनट की देरी से रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि प्रभावित तिथियों में यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति और निर्धारित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।