घटप्रभा स्टेशन पर तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू यात्रियों को बड़ी सुविधा, मैसूरू-अजमेर, बेंगलुरू-अजमेर और बेंगलुरू-जोधपुर एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर ठहराव

जयपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घटप्रभा स्टेशन पर तीन जोड़ी प्रमुख एक्सप्रेस रेलसेवाओं को प्रायोगिक आधार पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा। इससे घटप्रभा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अजमेर, बेंगलुरू, मैसूरू और जोधपुर सहित विभिन्न शहरों की यात्रा में सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, घटप्रभा स्टेशन पर निम्नलिखित तीन जोड़ी रेलसेवाओं का ठहराव किया जाएगा?

1. मैसूरू-अजमेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 16210 मैसूरू-अजमेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 अगस्त 2026 से घटप्रभा स्टेशन पर सुबह 10:48 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे रवाना होगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 16209 अजमेर-मैसूरू द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त 2026 से घटप्रभा स्टेशन पर सुबह 8:28 बजे पहुंचेगी और 8:30 बजे प्रस्थान करेगी।

2. बेंगलुरू-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 16532 बेंगलुरू-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त 2026 से घटप्रभा स्टेशन पर सुबह 10:48 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे रवाना होगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 16531 अजमेर-बेंगलुरू साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 अगस्त 2026 से घटप्रभा स्टेशन पर सुबह 8:28 बजे पहुंचेगी और 8:30 बजे प्रस्थान करेगी।

3. बेंगलुरू-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 16534 बेंगलुरू-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 अगस्त 2026 से घटप्रभा स्टेशन पर सुबह 10:48 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 16533 जोधपुर-बेंगलुरू साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 अगस्त 2026 से घटप्रभा स्टेशन पर सुबह 8:28 बजे पहुंचेगी और 8:30 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे के इस निर्णय से घटप्रभा स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। प्रायोगिक आधार पर दिए गए इस ठहराव की यात्रियों को काफी समय से आवश्यकता थी। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।