जनता की समस्याओं को लेकर 24 घंटे अलर्ट रहेंगे मुख्य अभियंता शशांक कुमार अग्रवाल

मुरादाबाद। सावन माह में कांवड़ यात्रा और शिवभक्तों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए मुरादाबाद के मुख्य अभियंता शशांक कुमार अग्रवाल ने व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। उन्होंने अधिकारियों और सभी संबंधित स्टाफ को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनता की किसी भी समस्या का तत्काल समाधान कराया जा सके।

मुख्य अभियंता शशांक कुमार अग्रवाल स्वयं भी जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे हैं और शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता के फोन कॉल को गंभीरता से लिया जाए और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए। यदि किसी कर्मचारी द्वारा फोन नहीं उठाने या शिकायत पर लापरवाही बरतने की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सावन के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए विभागीय टीमों को लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।