https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। सावन के तीसरे सोमवार को श्रद..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। सावन के तीसरे सोमवार को श्रद..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। सावन के तीसरे सोमवार को श्रद...">

सावन के तीसरे सोमवार को लेकर लाड़ला बाद शिव मंदिर में अग्निशमन विभाग अलर्ट

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के आदेश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने तहसील कांठ स्थित लाड़ला बाद शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में अग्निशमन उपकरणों, प्रवेश एवं निकास मार्गों, विद्युत व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन को आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

अग्निशमन विभाग की टीम ने श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर परिसर में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि सावन के सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं, ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है।

https://x.com/myogiadityanath

https://x.com/BJP4India

https://x.com/rajnathsingh

https://x.com/RSSorg

https://x.com/BJP4UP

https://x.com/AmitShahOffice

https://x.com/HMOIndia

https://x.com/rashtrapatibhvn

https://x.com/UPGovt

https://x.com/Uppolice

https://x.com/DMMoradabad

https://x.com/digmoradabad

https://x.com/fireserviceup

https://x.com/homeupgov

https://x.com/spgoyal

https://x.com/narendramodi

https://x.com/rashtrapatibhvn

https://x.com/adgzonebareilly

https://x.com/dgpup