बेंगलुरु-लालकुआं विशेष ट्रेन का मार्ग बदला, कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव

गोरखपुर,दक्षिण-पश्चिम रेलवे के मालूर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव और ट्रैक सर्किट से जुड़े कार्यों के चलते नॉन इंटरलॉक कार्य किया जा रहा है। इसके कारण रेल प्रशासन ने एक विशेष ट्रेन का मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।

रेल प्रशासन के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु स्टेशन) से चलने वाली ट्रेन संख्या 05073 क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण-बेंगलुरु से लालकुआं विशेष ट्रेन परिवर्तित मार्ग से संचालित की जा रही है।

यह ट्रेन अब बेंगलुरु कैंट, यलहंका, धर्मवरम, डोन, गुंटूर और विजयवाड़ा के रास्ते चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन का कृष्णराजपुरम, बंगारपेट, कुप्पम, जोलारपेट्टै, काटपाडी, रेणिगुंटा, गूडूर, नेल्लूर, ओंगोल और तेनाली स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से मार्ग परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।