मनवाल और कठुआ स्टेशन पर छह ट्रेनों को मिलेगा दो मिनट का प्रयोगात्मक ठहराव

जम्मू। यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने जम्मू मंडल के मनवाल तथा शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन पर छह ट्रेनों के दो मिनट के प्रयोगात्मक ठहराव की घोषणा की है। सभी ठहराव 23 अगस्त 2026 से प्रभावी होंगे, जबकि एक ट्रेन का ठहराव 25 अगस्त से शुरू होगा।

मनवाल स्टेशन पर दो ट्रेनों का ठहराव

गाड़ी संख्या 12446 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 23 अगस्त से मनवाल स्टेशन पर रात 8:40 बजे पहुंचेगी और 8:42 बजे रवाना होगी।

वहीं गाड़ी संख्या 12445 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस भी 23 अगस्त से मनवाल स्टेशन पर सुबह 6:05 बजे पहुंचेगी और 6:07 बजे रवाना होगी।

कठुआ स्टेशन पर चार ट्रेनों का ठहराव

गाड़ी संख्या 14804 जम्मू तवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 23 अगस्त से शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर सुबह 10:01 बजे पहुंचेगी और 10:03 बजे रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मू तवी एक्सप्रेस 23 अगस्त से कठुआ स्टेशन पर सुबह 4:40 बजे पहुंचेगी और 4:42 बजे रवाना होगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 12208 जम्मू तवी-काठगोदाम एक्सप्रेस 23 अगस्त से कठुआ स्टेशन पर रात 12:18 बजे पहुंचेगी और 12:20 बजे रवाना होगी।

वहीं गाड़ी संख्या 12207 काठगोदाम-जम्मू तवी एक्सप्रेस का कठुआ स्टेशन पर प्रयोगात्मक ठहराव 25 अगस्त 2026 से शुरू होगा। यह ट्रेन सुबह 7:50 बजे पहुंचेगी और 7:52 बजे रवाना होगी।

रेलवे के इस निर्णय से मनवाल और कठुआ क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली, जम्मू, कटरा, काठगोदाम तथा राजस्थान की ओर जाने वाली ट्रेनों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के नवीनतम समय की जानकारी एनटीईएस ऐप या रेलवे हेल्पलाइन 139 से प्राप्त कर लें।