डाक कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों का किया स्वागत-सम्मान

पत्रकार सुमित गर्ग,

खेरागढ़। ग्राम चीत खेरागढ़ में डाक कांवड़ लेकर पहुंची तीसरी टोली के सभी शिवभक्तों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान भूमि विकास बैंक खेरागढ़ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह सिकरवार ने शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके मंगलमय एवं सफल कांवड़ यात्रा की कामना की।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत कांवड़ यात्रा श्रद्धा, समर्पण और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। शिवभक्तों के स्वागत के दौरान ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला।