पीलीभीत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, कलेक्ट्रेट में डीएम ने तो बहीं पुलिस लाइन में एसपी ने किया ध्वजारोहण, सराहनीय कार्य करने पर एएसपी विक्रम दहिया को किया गया सम्मा

रिपोर्टर /राजेश गुप्ता
लोकेशन/पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,
कलेक्ट्रेट में डीएम ने तो बहीं
पुलिस लाइन में एसपी ने किया ध्वजारोहण,
सराहनीय कार्य करने पर एएसपी विक्रम दहिया को किया गया सम्मानित।

स्कूली बच्चों ने नगर में निकाली प्रभात फेरी,भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजा वातावरण।


80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में देशभक्ति और गर्व का माहौल देखने को मिला है, कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई,तो वही पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी है और राष्ट्रगान का गायन किया है।
ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की एकता,अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के साथ ही कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया को सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह रजत प्रदान कर सम्मानित किया है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया,सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार राघव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे हैं। समारोह के अंत में गार्द एवं उपस्थित पुलिस बल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

जहानाबाद नगर में विद्यालय के स्कूली बच्चों ने नगर में प्रभात फेरी निकाल कर भारत माता की जय की उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।