‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

कासगंज। वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कासगंज द्वारा रविवार शाम मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस भाजपा जिला कार्यालय से शुरू होकर अम्बेडकर पार्क, सोरों गेट तक पहुंचा। जुलूस का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का अपमान देश की भावनाओं और संविधान की मूल भावना का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी एवं मल्लिकार्जुन खरगे से इस विषय पर देश से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी नीतियों में बदलाव करते हुए राष्ट्र एवं संविधान का सम्मान करना चाहिए।

मशाल जुलूस में भाजपा के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर नारे लगाए।

इस अवसर पर डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉ. बी.डी. राना, शरद गुप्ता, राजवीर भल्ला, के.पी. सिंह, योगेंद्र चौहान, विजय लक्ष्मी, अनुरोध प्रताप, डॉ. खूब सिंह, आकाश दीप रानू, संजय सोलंकी, डॉ. मनोज शर्मा, प्रशांत राजपूत, मोहित तेजधारी, ब्रजेश उपाध्याय, अरविन्द पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।