लोहा उद्योग एवं व्यापार मंडल के वार्षिक चुनाव में वीरेंद्र वार्ष्णेय डब्बू अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

कासगंज। लोहा उद्योग एवं व्यापार मंडल के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम होटल जेडी मराठा में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी विनय कुमार जैन की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में वीरेंद्र वार्ष्णेय डब्बू को अध्यक्ष, संभव जैन को महामंत्री, मनीष अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा मोनू अग्रवाल एवं हिमांशु बंसल को उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।

चुनावी बैठक में संगठन के आगामी कार्यों और व्यापार मंडल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान सदस्यों की सर्वसम्मति से कुछ नए प्रस्ताव भी पारित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन राजीव जैन ने किया। बैठक में संरक्षक मंडल के सुनील माहेश्वरी, जयप्रकाश अग्रवाल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल एवं अनिल अग्रवाल टीटू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में शांतुन चौधरी, मयंक जैन, दिनेश गर्ग दीपू, मोनू अग्रवाल मंगलम, जयंत बिंदल, मनोज सिंघल, सुनील अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, सचिन जैन, विकास अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, विपिन अग्रवाल बिड़ला जी, गुड्डू अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, बूटा सिंह, अंकित जैन, अनिल जैन, नीरज अग्रवाल, मनोज माहेश्वरी, अंकुर अग्रवाल, गौरव जैन, शंभू अग्रवाल, गुल्लू पलतानी, सुमन बिहारी और अनुपम बुग्गी मौजूद रहे। लेखा निरीक्षक राजीव जैन टाटा वाले, अधीर अग्रवाल, भोमिया जैन, विशू अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।