जलभराव से रेल यातायात प्रभावित, डिब्रूगढ़–लालगढ़ एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

जयपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के शिमलगुडी सेलेंगहाट रेलखंड पर शिमलगुडी नामति आलि स्टेशनों के बीच शिमलगुडी यार्ड में जलभराव होने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। इसके चलते यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित संचालन को ध्यान में रखते हुए दो रेल सेवाओं का संचालन अस्थायी रूप से परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ एक्सप्रेस 7, 8 और 9 अगस्त 2026 को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करते समय डिब्रूगढ़?नॉर्थ लखीमपुर?रंगापाड़ा नॉर्थ?रंगिया मार्ग से संचालित होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, जो 6 अगस्त 2026 को लालगढ़ से रवाना होगी, रंगिया?रंगापाड़ा नॉर्थ?नॉर्थ लखीमपुर?डिब्रूगढ़ के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।