जगतपुरा रेलवे फाटक 7 अगस्त को 10 घंटे रहेगा बंद, ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित

जयपुर। रेलवे द्वारा ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते गैटोर?जगतपुरा स्टेशन के बीच स्थित समपार फाटक संख्या-215 (जगतपुरा फाटक) को 7 अगस्त 2026 को सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से पूरा करने के लिए फाटक को 10 घंटे के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रेलवे ने समपार फाटक बंद रहने के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।