जलभराव से रेल संचालन प्रभावित, डिब्रूगढ़–लालगढ़ एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों का बदला मार्ग

जयपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के शिमलगुडी?सेलेंगहाट रेलखंड पर शिमलगुडी यार्ड में जलभराव होने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से करने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़?लालगढ़ एक्सप्रेस 5 और 6 अगस्त 2026 को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने पर नॉर्थ लखीमपुर?रंगापाड़ा नॉर्थ?रंगिया मार्ग से संचालित होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़?डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, जो 3 अगस्त 2026 को लालगढ़ से रवाना हुई है, उसका संचालन रंगिया?रंगापाड़ा नॉर्थ?नॉर्थ लखीमपुर?डिब्रूगढ़ मार्ग से किया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। जलभराव की स्थिति सामान्य होते ही रेल सेवाओं का संचालन नियमित मार्ग पर बहाल किया जाएगा।