कांकेर में स्टार गोल्डन सिंगिग ग्रुप ने मोहम्मद रफी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सुरों से महका पूरा माहौल*

कांकेर! स्टार गोल्डन सिंगिंग ग्रुप ने सुर सम्राट मोहम्मद रफी जी की याद में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सभी गायकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने गीतों से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान रफी साहब के कालजयी गीतों को जब कलाकारों ने अपनी आवाज दी तो पूरा माहौल रफी युग की यादों से सराबोर हो गया।�

कार्यक्रम की शुरुआत मीना पंकज ने "आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे" गाकर की और अपनी मधुर आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद अवधेश और रीना ने "वादा कर ले सजना" प्रस्तुत कर प्रेम और समर्पण के भावों को जीवंत कर दिया। गजेंद्र और एकता की जोड़ी ने "ये दिल तुम बिन कहीं" गाकर मोहब्बत के दर्द को सुरों में पिरोया तो सत्येंद्र सोनी ने "मेरी चोरनी मेरी" से माहौल में मिठास घोल दी। यशवंत माने ने "छू लेने दो नाजुक" गाकर श्रोताओं को रफी साहब की गायकी की गहराई से रूबरू कराया वहीं अश्वनी सिन्हा ने "मुझे इश्क है तुझी से" गाकर कार्यक्रम में रोमांस का रंग भर दिया। राजगोपाल कोठारी ने "एहसान तेरा होगा" प्रस्तुत कर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी और अंत में महेश सिंह ठाकुर और वीर गोसाई ने "चुरा लिया है तुमने जो दिल को" गाकर कार्यक्रम का समापन किया और सभी का दिल जीत लिया।

स्टार गोल्डन सिंगिंग ग्रुप के इस प्रयास की उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को मोहम्मद रफी जी की विरासत से जोड़ने का काम करते हैं।