कायस्थ सभा दुर्ग का चुनाव संपन्न*  

कायस्थ सभा, दुर्ग के पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को मतदान के माध्यम से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस चुनाव में *श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव* को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभा के समस्त कायस्थ बंधुओं एवं भगिनियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।