सकरिया रोड़ हाईवे पेट्रोल पंप पर दबंगई का मामला* 

*गजरौला, पीलीभीत - सकरिया रोड हाईवे पेट्रोल पंप पर दबंगई का मामला*

बीते शुक्रवार को गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम सकरिया, आसाम रोड हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर विवाद हुआ। नजदीक के ही रहने वाले एक सिख फौजी ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन से गाड़ी में उधार तेल भरवाने को कहा।
*विवाद:*
1. सेल्समैन ने उधार तेल देने से मना कर दिया।
2. इस पर फौजी ने दबंगई दिखाते हुए घर से बंदूक लाकर सेल्समैन को जान से मारने की कोशिश की।
3. आनन फानन में तत्काल पेट्रोल पंप मालिक भी मौके पर पहुंच गया
*पुलिस कार्रवाई:*
पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस को सूचना दी। गजरौला थाना पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच की, जिसमें सिख फौजी दबंगई करता नजर आया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए:
*आरोपी सिख फौजी को गिरफ्तार कर लिया.*
*उसके पास से बंदूक बरामद की.*
*बाइक को सीज कर दिया*
*गिरफ्तार कर जेल भेज दिया*
उधार को लेकर छोटी बात इतनी बड़ी हो गई। पुलिस ने समय पर कार्रवाई करके बड़ी घटना होने से टाल दी।
*रिपोर्ट:गुरदीप सिंह*