हरदोई पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- ये लोग आरएसएस के साथ मिलकर चढ़ावा चोरी करा रहे, कंगना राणावत को गटर भाषा के लिए बर्खास्त करना चाहिए

हरदोई पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कहा कि जिस तरीके से भगवान राम के दरबार में आरएसएस और बीजेपी के लोगों ने चढ़ावा चोरी किया। पूरे देश के अंदर हर गांव घर गलियारे में चर्चा है कि भगवान राम का पैसा खा गए। तो स्वाभाविक गांव से लेकर संसद तक चीजें चल रही है, और भाजपा के आरएसएस के लोग वो मुकदमे कर रहे है वो लोगों को परेशान कर रहे है। गांव गलियारे से लेकर के लोकसभा तक चढ़ावा चोरी की चर्चा है।
कोई वीडियो बनाकर डाल देना और उन बच्चों के बारे में बड़ी बड़ी झूठी बात बोलना। अभी एक तरफ तो मुकदमा हटाने की बात आप कर रहे है। एक तरफ आप सहानुभूति दिखा रहे है। एक तरफ आप वीडियो बनाकर के माफ करने की बात कर रहे है, और उस पर मुकदमा भी दर्ज हो रहा है। बच्ची और बच्चियों पर दर्ज हो रहा है। और आप देख सकते है एक इनकी सांसद है कंगना राणावत उनके बारे में आपने नहीं पूछा। कंगना राणावत के बारे में आप पूछिए मेरी आपकी बच्चियों के बारे में गटर बोल दिया कि गटर से है ये लोग। उनको बच्चियों को बोल दिया कि चरित्रहीन है और कई लोगों के साथ संबंध रखती है। तो तत्काल कंगना राणावत को आप बर्खास्त करिए और उनकी संसद सदस्यता को ख़त्म करिए।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तैयारियों के सवाल पर उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे। आप देखिए हमारे विक्रम पांडे जी अस्वस्थ है, आज पूरी पार्टी उनके यहां खड़ी है, कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष सभी खड़े है। 403 सीटों पर पूरी ताकत के साथ हमारा संगठन सृजन का काम चल रहा है। संगठन सृजन के माध्यम से हम 403 सीटों पर मजबूत होंगे, तभी एक दूसरे की ताकत बन सकेंगे। और 403 सीटों पर मजबूती के साथ लड़कर जीत दर्ज करेंगे।