प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, मऊ–बरेली परीक्षा स्पेशल ट्रेन के 16-16 फेरे चलेंगे

बरेली। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने गाड़ी संख्या 05185/05186 मऊ?बरेली?मऊ परीक्षा विशेष (टीओडी) का संचालन करने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से हजारों परीक्षार्थियों और यात्रियों को समय पर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 05185 मऊ?बरेली परीक्षा विशेष का संचालन 2 से 5 अगस्त, 8 से 13 अगस्त, 16 से 20 अगस्त तथा 24 अगस्त 2026 तक कुल 16 फेरों में किया जाएगा। यह ट्रेन मऊ से प्रस्थान कर आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या, अयोध्या कैंट, बादशाह नगर, डालीगंज, सीतापुर, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर और बरेली सिटी होते हुए बरेली जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05186 बरेली?मऊ परीक्षा विशेष का संचालन 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त तथा 25 अगस्त 2026 तक कुल 16 फेरों में किया जाएगा। यह ट्रेन बरेली जंक्शन से चलकर बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, सीतापुर, डालीगंज, बादशाह नगर, अयोध्या कैंट, अयोध्या, शाहगंज और आजमगढ़ होते हुए मऊ पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों से इस विशेष ट्रेन का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। यह पहल परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने, यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने और समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।