यात्रियों को राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से बढ़ाए अतिरिक्त कोच

जयपुर। अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी रेलसेवाओं में अस्थायी रूप से अतिरिक्त द्वितीय कुर्सीयान (सेकंड सीटिंग) कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20993/20994 जयपुर?उदयपुर सिटी?जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 2 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक तथा उदयपुर सिटी से 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक एक द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 20987/20988 उदयपुर सिटी?असारवा?उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 2 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक तथा असारवा से 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक एक अतिरिक्त द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने कहा है कि अतिरिक्त कोच लगाए जाने से बढ़ती यात्री संख्या के बीच यात्रियों को राहत मिलेगी तथा यात्रा अधिक सुगम और आरामदायक होगी।