मऊरानीपुर–रोरा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कुछ का बदलेगा मार्ग

मऊरानीपुर?रोरा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कुछ का बदलेगा मार्ग

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 28 से 30 जुलाई तक रेल परिचालन प्रभावित, यात्रियों से ट्रेन की स्थिति जांचकर यात्रा करने की अपील

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी?मानिकपुर रेलखंड के मऊरानीपुर?रोरा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के तहत प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) ब्लॉक की तिथियों में संशोधन किया गया है। रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के निरीक्षण कार्यक्रम में बदलाव के कारण अब यह कार्य पुनर्निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा, जिसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे के अनुसार, 11801 ग्वालियर?प्रयागराज एक्सप्रेस (28 एवं 29 जुलाई), 11802 प्रयागराज?ग्वालियर एक्सप्रेस (29 एवं 30 जुलाई), 64613/64614 झांसी?बांदा?झांसी मेमू (28 एवं 29 जुलाई), 64611 झांसी?मानिकपुर मेमू (29 जुलाई) तथा 64612 मानिकपुर?झांसी मेमू (30 जुलाई) निरस्त रहेंगी।

वहीं, 19666 उदयपुर सिटी?खजुराहो एक्सप्रेस (28 जुलाई) तथा 19665 खजुराहो?उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (29 जुलाई) अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी?दैलवारा?बिरारी?खजुराहो होकर संचालित की जाएंगी।

इसके अलावा 20975 हावड़ा?आगरा कैंट एक्सप्रेस 28 जुलाई को एक फेरे के लिए प्रयागराज मंडल में 150 मिनट और झांसी मंडल में 60 मिनट तक विनियमित (रेगुलेट) रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस, रेल कनेक्ट ऐप या हेल्पलाइन 139 से अवश्य जांच लें। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की है।