26 जुलाई से 2 अगस्त तक अमृतसर–बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त जनरल कोच

यात्रियों की बढ़ती सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने ट्रेन संख्या 18238 अमृतसर?बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 26 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त सेकेंड क्लास (जनरल) कोच लगाने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाने से ट्रेन में यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे अधिक संख्या में यात्रियों को यात्रा का अवसर मिलेगा और उनका सफर पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक होगा।

फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की आरक्षण एवं परिचालन संबंधी नवीनतम जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) या रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।