घोलवड़–उमरगाम रोड के बीच जलभराव से रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें निरस्त और शॉर्ट टर्मिनेट

मुंबई। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में घोलवड़ और उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच रेलवे पुल संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के कारण यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन एहतियातन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

रेलवे के अनुसार 23 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 22927 बांद्रा टर्मिनस?अहमदाबाद लोकशक्ति एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

इसके अलावा 22 जुलाई 2026 को 12902 अहमदाबाद?दादर गुजरात मेल को वलसाड स्टेशन पर, जबकि 22956 भुज?बांद्रा टर्मिनस कच्छ सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा 20908 भुज?दादर सयाजी नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को उधना स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

वहीं, 23 जुलाई 2026 को 12901 दादर?अहमदाबाद गुजरात मेल अपने निर्धारित प्रारंभिक स्टेशन दादर के बजाय वलसाड स्टेशन से संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। जलस्तर सामान्य होने के बाद ही प्रभावित रेलखंड पर ट्रेन सेवाएं पुनः बहाल की जाएंगी।