एटा/सकरौली: एसएसपी डॉ. इलामारन ने जरानी कलां पुलिस चौकी का किया औचक निरीक्षण।

*एटा/सकरौली: एसएसपी डॉ. इलामारन ने जरानी कलां पुलिस चौकी का किया औचक निरीक्षण।*


एटा/सकरौली:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन ने *आज शनिवार* को *थाना सकरौली* की *जरानी कलां पुलिस चौकी* का औचक *निरीक्षण* किया। उन्होंने चौकी परिसर, बैरक, मैस, अभिलेखों और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। *एसएसपी ने* आईजीआरएस एवं महिला *अपराधों* से जुड़े प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली भी जांची गई तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के साथ थाना प्रभारी सकरौली नित्यानंद पांडेय एवं चौकी इंचार्ज जरानी कलां शीशपाल सिंह भी मौजूद रहे।�


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।