एटा: जलेसर तहसील में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

*एटा: जलेसर तहसील में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।*


जलेसर/एटा:

उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा तहसील जलेसर में विभागीय योजनाओं की जानकारी देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तहसील क्षेत्र के बेरोजगार उद्यमियों द्वारा भाग लिया गया और विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली ,इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संदीप सिंह तहसीलदार जलेसर, विशिष्ट अतिथि के रूप में नीलम प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ, सदस्य - जिला कार्य समिति भाजपा एटा जयप्रकाश वर्मा जिला प्रबंधक पीएससी, पवन कुमार प्रजापति प्रधान सकरौली, महेंद्र प्रजापति एटा, अशोक कुमार सिंह जिला ग्राम उद्योग अधिकारी एटा द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी,वही नीलम प्रजापति के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि सरकार द्वारा ग्रामीण रोजगार हेतु खादी ग्रामोद्योग द्वारा तरह-तरह की निशुल्क योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें मूल रूप से प्रजापति समाज के लिए " चाक "अन्य समाज के लिए पॉपकॉर्न मशीन ,दोनों पत्तल बनाने की मशीन, महिलाओं के लिए सिलाई मशीन आदि निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं एवं लोन भी विभाग द्वारा दी जाती है जिसमें सब्सिडी दी जाती है सभी से अनुरोध है कि खादी ग्रामीण उद्योग के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर स्वरोजगार स्थापित कर लाभ उठाएं उक्त कार्यक्रम में लाभार्थी के रूप में रानी देवी, पूनम देवी, रीना देवी,राहुल, रुक्म पाल, लेखराज ,महेंद्र, आकाश, सुरेश, वीरेश, बंटू ,दिनेश ,आदि लोगों को माटी कला उद्योग पंजीकरण प्रमाण पत्र वितरण किए गए।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।