आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के द्वारा गल्ला मण्डी परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के ठहरने,सुरक्षा एवं अन्य आवश

रिपोटर राजेश गुप्ता

लोकेशन पीलीभीत

मो 9719672920

आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के द्वारा गल्ला मण्डी परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के ठहरने,सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव के निर्देशन में आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत विक्रम दहिया द्वारा प्रसून द्विवेदी एडीएम पीलीभीत, विजयवर्धन तोमर सिटी मजिस्ट्रेट पीलीभीत, अमरनाथ वर्मा क्षेत्राधिकारी नगर,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली,प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ गल्ला मण्डी परिसर का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने,सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।तत्पश्चात मंदिरों के पुजारियों,कांवड़ समिति के पदाधिकारियों,कांवड़ यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक आयोजित कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
निरीक्षण एवं बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष बोल दिया गया है।
श्रद्धालुओं के ठहरने, विश्राम, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूर्ण करा ली गई हैं।
गल्ला मण्डी परिसर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं अधिकारी तैनात रहेंगे तथा लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी करेंगे।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक डायवर्जन एवं ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए समुचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
मार्गों पर अनावश्यक रूप से खड़े फल, सब्जी एवं अन्य ठेलों/अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर आवागमन सुगम बनाया जा रहा है।
कांवड़ यात्रा मार्ग एवं सार्वजनिक स्थलों पर खुले में मांस, मछली एवं अंडे की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।किसी भी प्रकार की अफवाह,भ्रामक सूचना अथवा असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा सोशल मीडिया की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी।
जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन कर स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
डीजे, ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं शोभायात्रा से संबंधित शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का पालन करने, यातायात नियमों का अनुपालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।